Introduction
कल्पना कीजिए कि अचानक दुनिया से सारा तेल खत्म हो जाए। न कारें चलेंगी, न प्लास्टिक मिलेगा और न ही बिजली का बड़ा हिस्सा। पेट्रोलियम, जिसे 'काला सोना' भी कहा जाता है, यह आधुनिक जीवन की रीढ़ है। पेट्रोलियम हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत है। हम इसका उपयोग परिवहन, उद्योग और घरेलू कार्यों में करते हैं। इससे हमारा वाहन चलता है, घर में गैस जलती है और कई उद्योग चलते हैं। लेकिन यह अक्षय (exhaustible) संसाधन है और इसके उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण भी होता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि पेट्रोलियम कहाँ से आता है? यह कैसे बनता है? और क्या यह हमेशा उपलब्ध रहेगा? इस वेबक्वेस्ट में, आप एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाएंगे और पेट्रोलियम के रहस्यों का पता लगाएंगे।
Task
आपका कार्य एक डिजिटल रिपोर्ट या प्रस्तुति (Presentation) तैयार करना है जिसमें निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर हों-
-
पेट्रोलियम क्या है?
-
पेट्रोलियम का निर्माण कैसे होता है?
-
पेट्रोलियम से प्राप्त उत्पाद कौन-कौन से हैं?
-
पेट्रोलियम के उपयोग क्या हैं?
-
इसे ज़मीन से कैसे निकाला और साफ (Refine) किया जाता है
-
पेट्रोलियम के उपयोग के पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ते हैं
Process
छात्रों को 4 समूहों में विभाजित किया जाएगा, और प्रत्येक समूह एक विशिष्ट पहलू पर शोध करेगा-
समूह 1 -भूविज्ञानी (Geologists)
-
लक्ष्य- पेट्रोलियम के जीवाश्म ईंधन बनने की प्रक्रिया को समझना।
-
प्रश्न- 'दबाव और ताप' की इसमें क्या भूमिका है?
समूह 2: इंजीनियर (Engineers)
-
लक्ष्य- निष्कर्षण (Extraction) और शोधन (Refining) की प्रक्रिया।
-
प्रश्न- 'प्रभाजी आसवन' (Fractional Distillation) क्या है?
समूह 3: अर्थशास्त्री (Economists)
-
लक्ष्य: पेट्रोलियम के उपयोग और उत्पाद।
-
प्रश्न: पेट्रोल और डीजल के अलावा पेट्रोलियम से और क्या-क्या बनता है? (जैसे: मोम, स्नेहक, प्लास्टिक)।
समूह 4: पर्यावरणविद् (Environmentalists)
-
लक्ष्य: प्रभाव और विकल्प।
-
प्रश्न: ग्लोबल वार्मिंग में इसकी क्या भूमिका है? सौर या पवन ऊर्जा इसके विकल्प कैसे हो सकते हैं?
Evaluation
रूब्रिक के आधार पर मूल्यांकन (कुल 20 अंक)-
| मानदंड | 4 अंक (उत्कृष्ट) | 3 अंक (अच्छा) | 2 अंक (संतोषजनक) | 1 अंक (कमजोर) |
|---|---|---|---|---|
| रिसर्च की सटीकता और गहराई | बहुत अच्छी | अच्छी | औसत | कम |
| डायग्राम और प्रस्तुति की गुणवत्ता | आकर्षक + स्पष्ट | अच्छी | औसत | कम |
| पर्यावरणीय प्रभाव एवं संरक्षण के सुझाव | व्यावहारिक + नवीन | अच्छे | औसत | कम |
| टीम वर्क और क्रिएटिविटी | उत्कृष्ट | अच्छा | संतोषजनक | कम |
| कुल प्रस्तुति की प्रभावशीलता | बहुत प्रभावशाली | अच्छी | औसत | कम |
Conclusion
इस वेबक्वेस्ट के माध्यम से छात्रों ने पेट्रोलियम के स्रोत, निर्माण, उपयोग और इसके प्रभावों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
छात्रों ने यह भी समझा कि पेट्रोलियम एक सीमित संसाधन है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।
इस गतिविधि के अंत में, छात्र समझ पाएंगे कि पेट्रोलियम केवल एक ईंधन नहीं है, बल्कि एक सीमित संसाधन है। हमें इसका उपयोग समझदारी से क्यों करना चाहिए और भविष्य में ऊर्जा के लिए किन नए रास्तों की तलाश करनी है, यह निर्णय अब आपके हाथों में है।
Credits
- NCERT कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 3: Coal and Petroleum (ncert.nic.in)
- https://byjus.com/cbse-notes/cbse-class-8-science-notes-chapter-5-coal-and-petroleum/
- https://www.learncbse.in/coal-and-petroleum-class-8-notes/
-
https://www.eia.gov/energyexplained/oil-and-petroleum-products
-
भारत सरकार की साइट्स: Ministry of Petroleum and Natural Gas
Teacher Page
“पेट्रोलियम हमारे जीवन को आसान बनाता है, लेकिन यह अक्षय संसाधन है। इसके संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) की ओर बढ़ना हमारी जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे कदम जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग, बिजली बचाना और CNG अपनाना बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।”
-
कक्षा -8वीं / 9वीं
-
समय सीमा- 2-3 कक्षा सत्र।
-
उपकरण- कंप्यूटर लैब, इंटरनेट कनेक्शन, और चार्ट पेपर/पीपीटी सॉफ्टवेयर।
-
सुझाव- छात्रों को स्थानीय पेट्रोल पंप या किसी रिफाइनरी (यदि संभव हो) के वर्चुअल टूर पर ले जाएं।
-
प्लेजियारिज्म से बचने की सलाह दें और स्रोत लिखने पर जोर दें।
-
अनुकूलन -कमजोर छात्रों के लिए सरल वीडियो और प्री-मेड डायग्राम उपलब्ध कराएं।